Garhwa News: कीचड़ और गड्ढों के कारण सड़क की हुई नारकीय स्थिति, आक्रोश
गढ़वा, जुलाई 22 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोसांग नहर चौक से चंद्रिका राम के घर तक जाने वाली करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल है। सड़क पर गड्ढे और कीचड़ के कारण आवागमन लगभग ठप हो चुका है। बुधवार को दर्जनों ग्रामीण एकजुट होकर सड़क पर उतरे और तत्काल मरम्मत की मांग की। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि अब और बर्दाश्त नहीं होगा। उस दौरान डॉ. रमेश तिवारी ने बताया कि यह सड़क कांडी-मझिआंव मुख्य सड़क को जोड़ती है और आसपास के लगभग 20 गांवों के हजारों लोग इसी रास्ते से आते-जाते हैं।
सड़क की स्थिति उन्होंने कहा कि सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो चुकी है। बड़ी-छोटी गाड़ियां तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल है। बच्चे स्कूल जाते समय कई बार गिर जाते हैं। रात की बात छोड़िए, द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.