Garhwa News: किसान मित्रों को फसल बीमा योजना की दी गई जानकारी, किसानों को जागरूक करने की अपील
गढ़वा, नवम्बर 3 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को किसान मित्रों की बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न पंचायतों से पहुंचे किसान मित्रों को फसल बीमा योजना सहित कृषि विभाग की अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही गांव-गांव जाकर किसानों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक करने की अपील की गई। बैठक की अध्यक्षता बीटीएम राकेश कुमार ने की। किसान मित्रों के प्रखंड को-ऑर्डिनेटर ओमप्रकाश विश्वकर्मा ने फसल बीमा योजना की जानकारी देते हुए कहा कि किसान मित्र अपने-अपने क्षेत्र के अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा कराने के लिए प्रेरित करें। प्राकृतिक आपदा या अन्य कारणों से फसल बर्बाद होने की स्थिति में बीमा किसानों को आर्थिक नुकसान से राहत दिलाने में मददगार होगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल गेहूं, सरसों और आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.