Garhwa News: किसानों को मिला मड़ुआ बीज
गढ़वा, जुलाई 19 -- Garhwa News: गढ़वा। कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से जिला कृषि कार्यालय में डटमा कलस्टर के 65 किसानों को मड़ुआ का बीज का वितरण किया गया। उस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान और जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी चंद्र किशोर प्रसाद भी मौजूद रहे। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए मोटे अनाज की खेती सहायक होगा। सरकारी प्रावधान के तहत मोटे अनाज की खेती करने वाले किसानों को सरकार की ओर से प्रति एकड़ तीन हजार रुपये प्रोत्साहन राशि भी देने का प्रावधान है। किसान योजना का लाभ उठाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.