Garhwa News: किसानों के बीच मक्का बीज का वितरण
गढ़वा, अगस्त 1 -- Garhwa News: धुरकी। प्रखंड अंतर्गत टाटीदीरी पंचायत के मिरचइया गांव में किसानों के बीच मक्का बीज का वितरण किया गया। उक्त अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। बीज वितरण के दौरान किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों, समय पर बुआई, संतुलित उर्वरक के उपयोग तथा फसल की देखभाल के संबंध में भी जानकारी दी गई। कृषि से जुड़े अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने किसानों से अपील की कि वह वैज्ञानिक पद्धति से खेती करें, जिससे कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.