Garhwa News: किशोर लापता
गढ़वा, सितम्बर 28 -- Garhwa News: हरिहरपुर। हरिहरपुर बस्ती निवासी ललन पासवान का 13 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार पासवान शनिवार दोपहर से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने रविवार को हरिहरपुर ओपी में लिखित आवेदन देकर किशोर की तलाश कराने की गुहार लगाई है। परिजनों के अनुसार, आनंद शनिवार दोपहर बाद बाइक लेकर घूमने के लिए मेन रोड होते हुए विद्यालय के खेल मैदान की ओर गया था। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन करने के साथ-साथ रिश्तेदारों से भी संपर्क किया गया, लेकिन आनंद के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.