गढ़वा, अगस्त 20 -- Garhwa News: रमना। थाना क्षेत्र के बहियार खुर्द हाईवे से सटे गांव में बुधवार सुबह से गुम 13 वर्षीया किशोरी उर्मिला कुमारी का शव गुरुवार को घर के पीछे स्थित कुएं से बरामद हुआ। मृतका अशोक यादव की पुत्री थी। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह से उर्मिला का पता नहीं था। खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार को घर के पीछे कुएं में उसका शव तैरता मिला। सूचना पर थाना प्रभारी आकाश कुमार व एसआई जयप्रकाश गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किशोरी की मौत के वास्तविक कारणों का प...