गढ़वा, नवम्बर 3 -- Garhwa News: गोदरमाना, प्रतिनिधि। रंका थाना क्षेत्र के गोदरमाना निवासी संवेदक सह समाजसेवी अशोक कुमार मंगलवार को एनएच-343 पर बदुआ घाटी के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। घटना शाम करीब 6.30 बजे की है। दुर्घटना के समय कार में अशोक कुमार के साथ सुभाष प्रसाद गुप्ता भी सवार थे। कार अशोक कुमार चला रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही रंका अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गोरख पांडे अपने सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल अशोक को तत्काल रंका अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। रात करीब 10 बजे उनकी स्थिति सामान्य होने पर चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया।बताया जाता है कि दुर्घटना में अशोक कुमार के सीने, गर्दन और हाथ में चोट लगी है। वहीं, कार में सवार सुभाष प्रसाद गुप्ता एयरबैग खुल जाने के कारण सुरक्षित बच गए। अ...