Garhwa News: कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
गढ़वा, नवम्बर 2 -- Garhwa News: गोदरमाना, प्रतिनिधि। गोदरमाना-भंडरिया मार्ग स्थित एसएच-11 पर भंडरिया मोड़ से करीब एक किलोमीटर दूर सोमवार को कार और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान आशीष चौधरी और मंटू यादव के रूप में हुई है। दोनों भंडरिया प्रखंड के लीलापत्थर के रहने वाले बताए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आशीष अपने साथी मंटू यादव के साथ मोटरसाइकिल से भंडरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भंडरिया की तरफ से एक कार आ रही थी। रास्ते में तीखे मोड़ के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर कार की छत पर जा गिरे। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं।
घायलों को मेदिनीनगर रेफर किया गया घटना के बाद मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.