Garhwa News: कारकोमा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद
गढ़वा, अक्टूबर 27 -- Garhwa News: मेराल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कारकोमा गांव निवासी राजेश भुइयां का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। शव मिलने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार, राजेश सोमवार शाम करीब छह बजे घर से घूमने निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोग वन विभाग के नर्सरी की ओर शौच के लिए गए थे। इसी दौरान उनकी नजर राजेश के शव पर पड़ी। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।उसके बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.