Garhwa News: कांवरियों का जत्था रवाना
गढ़वा, अगस्त 5 -- Garhwa News: मझिआंव। बरडीहा प्रखंड के सुखनदी गांव से दर्जनों कांवरियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह के द्वारा भगवा झंडा दिखाकर बाबा धाम के लिए रवाना किया। साथ ही उन्होंने कांवरियों से आग्रह किया कि सभी अपने प्रखंड और पंचायत की सुख समृद्धि के लिए भगवान भोले शंकर से प्रार्थना करेंगे ताकि प्रखंड के सभी ग्रामीण सुख समृद्धि के साथ जीवन यापन कर सकें। सभी अच्छे से अपनी यात्रा पूरी कर अपने -अपने घर वापस लौटें। उसके बाद स्थानीय मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद बोल बम के नारों के साथ सभी को रवाना किया। मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- कांवरियों का जत्था देवघर रवाना यह भी पढ़ें- Kausambi News: पूरब शरीरा से सैकड़ों कांवरिया बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.