Garhwa News: कांडी में मां चंद्रघंटा की हुई पूजा-अर्चना, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस
गढ़वा, अक्टूबर 13 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई। लमारी कला, भीलमा, चोका, बरवाडीह, सुंडीपुर, शिवपुर और शिवरी सहित विभिन्न गांवों में श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश झुकाकर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां चंद्रघंटा साहस, शक्ति और शांति की प्रतीक हैं। नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का विशेष महत्व है। इस अवसर पर गांवों के पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: मां चंद्रघंटा की पूजा कर सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद नवरात्र के दौरान शांति व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.