गढ़वा, अक्टूबर 7 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। कांडी बाजार में अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था को लेकर थाना पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए पांच ऑटो जब्त किए। थाना प्रभारी ऋषिकेश सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद जब्त ऑटो को आवश्यक कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को चालान के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, बाजार क्षेत्र में सड़क पर बेतरतीब ढंग से ऑटो और अन्य वाहन खड़े किए जाने से अक्सर आवागमन प्रभावित होता है। बाजार में बढ़ती भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर वाहन खड़ा कर आवागमन बाधित नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाजार में शांति, सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमों का उल्लं...