गढ़वा, अगस्त 25 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। पेफी, जिला प्रशासन और जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप के अंडर 17 बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में कस्तूरबा विद्यालय गढ़वा ने कस्तूरबा विद्यालय रमना को 4-0 से और दूसरे सेमी फाइनल में कस्तूरबा विद्यालय भंडरिया ने पेनाल्टी शूट में कस्तूरबा विद्यालय डंडई को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: हाई स्कूल तसरार, आरके पब्लिक, बीएसकेडी, ज्ञान निकेतन और संत पॉल अपने-अपने मैच जीतेअन्य स्थानों के लिए मुकाबले तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में कस्तूरबा विद्यालय डंडई ने कस्तूरबा विद्यालय रमना को 4-2 से हराकर तीसरे स्थान पर रहा। अंडर 17 बालक वर्ग लीग मैच में बीपी डीएवी ने एआरडी पब्लिक स्कूल को 9-0 से, हाई स्...