गढ़वा, अगस्त 30 -- Garhwa News: गढ़वा, जिला प्रतिनिधि। पेफी, जिला प्रशासन और जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वावधान में आयोजित प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप में कस्तूरबा विद्यालय गढ़वा, इंद्रदेव पब्लिक स्कूल रंका और और बीपी डीएवी ने अपने-अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर प्रतियोगिता का चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित बालक वर्ग में अंडर-12 फुटबॉल कप प्रतियोगिता में इंद्रदेव पब्लिक स्कूल रंका ने एनटीसीए पब्लिक स्कूल को 1-0 से और अंडर 15 वर्ग में आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा को 3-2 से हराकर प्रतियोगिता का चैंपियन बना। वहीं बालिका वर्ग में अंडर 15 में कस्तूरबा विद्यालय गढ़वा की टीम ने कस्तूरबा विद्यालय भंडरिया को हराकर विजेता बनी । अंडर 17 बालक वर्ग में बीपीडीएवी ने हाई स्कूल तसरार को 2-0 से हराकर चैम्पिय...