गढ़वा, अगस्त 19 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। पेफी, जिला प्रशासन और जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप के अंडर 15 बालिका वर्ग के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा ने बीएसकेडी गढ़वा को 1-0 से, दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में कस्तूरबा गढ़वा ने कस्तूरबा भवनाथपुर को 1-0 से, तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय बरडीहा ने आरके पब्लिक मझिआंव को 2-0 से और चौथा क्वार्टर फाइनल मैच में कस्तूरबा भंडारिया ने कस्तूरबा मझिआंव को 3-0 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार आरके पब्लिक स्कूल के दीपिका पाल, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय बरडीहा की निशा कुमारी को, कस्तूरबा गढ़वा की सुचिता टोप्पो को और कस्तूरबा भंडरिया की सु...