Garhwa News: कलश यात्रा निकाल किया जलाभिषेक
गढ़वा, अगस्त 27 -- Garhwa News: बड़गड़, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में सावन मास के अवसर पर गुरुवार को कलश यात्रा निकालकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में महिला, पुरुष शिव भक्त शामिल हुए। जानकारी के अनुसार शिव भक्त, स्थानीय कुलवंती नदी के तट पर पहुंचकर, वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरकर, बड़गड़ बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए, स्थानीय रेंज ऑफिस के पास स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे व भगवान भोलेनाथ का विधि, विधान के साथ जलाभिषेक किया। जल यात्रा में शामिल लोग हर- हर महादेव व बोल- बम का उदघोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे। सभी शिवभक्त गेरुआ वस्त्र धारण किए हुए थे। पूजा कार्यक्रम में पंडित कृष्णा पांडे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर कमेटी द्वारा स्थानीय नवदुर्गा मंदिर के प्रांगण में महाप्रसाद का वितरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.