Garhwa News: कलश यात्रा के साथ ताली गांव में सप्तकुंडीय विष्णु महायज्ञ शुरू
गढ़वा, अक्टूबर 26 -- Garhwa News: केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड के ताली गांव में पंडा नदी के पावन तट पर विश्व शांति और मानव कल्याण के उद्देश्य से आयोजित सप्तकुंडीय विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्री श्री 1008 पूज्यपाद ब्रह्मर्षि योगीराज जंगली बाबा के तत्वावधान में आयोजित महायज्ञ की शुरुआत जिला परिषद सदस्य ज्वाला प्रसाद सहित अन्य लोगों ने श्रद्धालुओं को कलश प्रदान कर की। कलश यात्रा में हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ शामिल हुए। श्रद्धालु करीब तीन किलोमीटर की दूरी तय कर अमराही दह स्थित सूर्य मंदिर के समीप जलकुंड पहुंचे। वहां विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच जल अभिमंत्रित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप में स्थापित किया। कलश स्थापना के साथ ही नौ दिवसीय महायज्ञ शुरू हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.