गढ़वा, अक्टूबर 4 -- Garhwa News: गढ़वा। मेराल थाना क्षेत्र के अरंगी गांव निवासी 50 वर्षीय रंगीला महतो को शनिवार की रात करैत सांप ने डंस लिया। सांप के डंसने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार रंगीला शनिवार की रात अपने घर में चौकी पर सो रहे थे। रात करीब दो बजे करैत सांप चौकी पर चढ़ गया और उनके बाएं हाथ व बाएं कान में डंस लिया। सांप के डंसने की जानकारी मिलने पर परिजन तत्काल उसे लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक ने फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...