Garhwa News: करैत सांप के काटने से डेढ़ वर्षीया बच्ची की मौत
गढ़वा, जुलाई 28 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सरईया गांव निवासी अरुण साह की डेढ़ वर्षीय पुत्री ऋचा कुमारी की सोमवार की रात जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम छह बजे ऋचा अपने घर के आंगन में खेल रही थी। उसी दौरान उसे करैत सांप ने काट लिया। शुरुआत में परिजनों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी, लेकिन कुछ देर बाद बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उसके बाद परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर लेकर पहुंचे। सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे निजी वाहन से गढ़वा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.