Garhwa News: करंट लगने से युवक घायल
गढ़वा, अक्टूबर 13 -- Garhwa News: गढ़वा। पलामू जिलांतर्गत ऊंटारी थाना क्षेत्र के बिरजा गांव निवासी प्रमोद चौधरी बिजली करंट की चपेट में आने से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि प्रमोद चौधरी एक नवनिर्मित मकान में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके हाथ में मौजूद एक सरिया बिजली के तार के संपर्क में आ गया। उससे उन्हें जोरदार करंट लग गया और वह घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.