Garhwa News: करंट लगने से भैंस की मौत
गढ़वा, जुलाई 16 -- Garhwa News: बड़गड़, प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र के कुल्ही गांव निवासी बली यादव ने गुरुवार को बिजली करंट से अपनी भैंस की मौत होने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन देकर उचित मुआवजे की मांग की है। दिए गए आवेदन में बली यादव ने बताया है कि बुधवार सुबह करीब 7 बजे वह अपनी भैंस को चराने के लिए कुल्ही स्थित पुल के पास ले गए थे। उसी दौरान बिजली के पोल से गुजर रही लाइन में करंट प्रवाहित होने के कारण भैंस उसकी चपेट में आ गई। उससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पीड़ित ने आवेदन में कहा है कि भैंस की मौत से उन्हें आर्थिक क्षति हुई है। उन्होंने थाना प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.