गढ़वा, जुलाई 28 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। तीन अलग अलग जगहों पर बिजली करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान खरौंधी थाना क्षेत्र के चंदनी निवासी बिनोद सेठ के रूप में हुई, जबकि घायलों में अधौरा च निवासी अमित सिंह के तीन वर्षीय आर्यन कुमार अधौरा च निवासी और कूपा निवासी अजय कुमार प्रजापति के 14 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार शामिल हैं । यह भी पढ़ें- दो युवक करंट से झुलसे, एक की मोटर से चिपककर मौतघटना का विवरण पहली घटना खरौंधी थाना क्षेत्र के चंदनी गांव निवासी बिनोद सेठ अपने खेत में धान की खेती कर रहे थे, कि बगल के कूप में लगे बिजली मोटर का तार जोड़ने के क्रम में करंट लगने से कूप में गिर गये। उसके बाद कुछ दूरी पर खेत में काम कर रही एक लड़की ने ग्रामीणों को हल्ला कर इसकी सूचना दी। ग्रामीणों के द्वारा...