Garhwa News: कम शिक्षकों के बावजूद पीएम श्री स्कूल की व्यवस्था देख उप सचिव ने जताया संतोष
गढ़वा, सितम्बर 29 -- Garhwa News: केतार, प्रतिनिधि। पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय केतार में बुधवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के उप सचिव अनूप कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं और विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। कम संख्या में शिक्षक होने के बावजूद विद्यालय में बेहतर व्यवस्था देखकर उन्होंने संतोष जताया और शिक्षकों का हौसला बढ़ाया। उप सचिव ने विद्यालय के आईसीटी लैब, साइंस लैब, पुस्तकालय, सभी कक्षाओं और रसोईघर का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। उन्होंने शिक्षकों से शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यालय संचालन से संबंधित जानकारी भी ली। विद्यालय परिवार, प्रबंध समिति और शिक्षकों की ओर से उप सचिव को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.