गढ़वा, सितम्बर 24 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। जायंट्स आस्था की ओर से गुरुवार को सदर अस्पताल के सामने मेडिकल ऑफिसर डॉ. आशीष कुमार के क्लिनिक में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 60 मरीजों की अस्थमा, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। जांच के साथ मरीजों को बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर जरूरी सलाह भी दी गई। शिविर में डॉ. आशीष कुमार ने मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कम उम्र के लोगों में भी सांस से संबंधित परेशानी, शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। बदलती जीवनशैली, खान-पान में लापरवाही और स्वास्थ्य के प्रति उदासीनता इसके प्रमुख कारणों में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने लोगों को नियमित दिनचर्या अपनाने, संतुलित खान-पान रखने और समय-समय ...