Garhwa News: कमांडर की चपेट में आने से अधेड़ घायल
गढ़वा, सितम्बर 2 -- Garhwa News: गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर फोरलेन के समीप कमांडर की चपेट में आने से साइकिल पर सवार एक अधेड़ घायल हो गया। घायल की पहचान टंडवा भागलपुर निवासी स्वर्गीय रामचंद्र साव का 55 वर्षीय पुत्र लाली साव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह कल्याणपुर साइकिल से जा रहे थे। उसी दौरान कमांडर ने साइकिल में धक्का मार दिया।उससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में लाली को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.