Garhwa News: कबाड़ी दुकानदार गिरफ्तार
गढ़वा, अगस्त 22 -- Garhwa News: डंडई। थाना क्षेत्र के एक कबाड़ी दुकानदार को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। चोरी का सामान खरीद बिक्री करने के आरोप में उसे जेल भेजा गया है। थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ दिल्लु लोहार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। बैटरी, तार सहित अन्य चोरी का सामान बिक्री करने के मामले में जरही गांव के कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं गिरफ्तार लोगों के द्वारा ही लवाही गांव के एक कबाड़ी दुकानदार दीपक कुमार का नाम पकड़ा गया था। उसी मामले में उसे गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि जरही गांव से अरशद अंसारी और इस्तेखार अंसारी को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्होने ही पूछताछ में उसका नाम लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.