गढ़वा, अक्टूबर 16 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। स्थानीय डीएवी मॉडल स्कूल में शुक्रवार को शारदीय नवरात्र के अवसर पर कन्या पूजन व डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को धारण कर भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। वहीं, रंग-बिरंगे परिधानों में छात्राओं के डांडिया नृत्य ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में सिद्धि कुमारी ने मां शैलपुत्री, वैष्णवी कुमारी ने मां ब्रह्मचारिणी, सोनम कुमारी ने मां चंद्रघंटा, आयशा ने मां कूष्मांडा, परिधि सोनी ने मां स्कंदमाता, कनक कुमारी ने मां कात्यायनी, नंदिनी ने मां कालरात्रि, आरोही ने मां महागौरी और निशा ने मां सिद्धिदात्री का स्वरूप धारण किया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र,...