गढ़वा, अगस्त 24 -- Garhwa News: गोदरमाना, प्रतिनिधि। सावन की अंतिम सोमवारी को मौके पर कनहर नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। अहले सुबह से ही शिवालय में श्रद्धालुओं का आना जाना शुरू हो गया था। दोपहर दो बजे तक काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने चुटिया, हाटदोहर, भंवरी, पूरान पानी, पड़रा पानी, लीला पत्थर से आकर श्रद्धालुओं ने कनहर नदी का पावन जल भरकर शिव मंदिर में बेलपत्र, धतूरा, भांग, फूल, चंदन, गुलाल सहित अन्य सामग्री के साथ जलाभिषेक किया। इस दौरान लोगों ने अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर शिव मंदिर के प्रांगण में शिव चर्चा का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Araria News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, निकलीं भव्य शोभायात्रा उसमें भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भा...