गढ़वा, अगस्त 23 -- Garhwa News: मझिआंव। शुक्रवार रात हुई भारी बारिश के कारण मोरबे गांव के मिसिर बिघा टोला निवासी अनिता देवी पति अवधेश प्रजापति का कच्चा मकान धवस हो गया। उसे वर्ष 2025 में अबुआ आवास मिला था। उसके लिए उसे एकमात्र किश्त का भुगतान होने से महज प्लींथ तक का ही काम हुआ है। दूसरा किश्त नहीं मिलने से आवास निर्माण का काम बाधित है। लाभुक अनिता ने बताया कि वह आवास बनाने के चक्कर में कच्चा मकान एक हिस्सा भी तोड़ दी। बाकि हिस्से में रह रही थी। अब वह भी ध्वस्त हो गया। उसके कारण परिवार को घर में रहना भी मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बारिश में कच्चा मकान गिरा, बाल-बाल बचा कुनबा दूसरे किश्त का भुगतान जल्द करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...