गढ़वा, नवम्बर 9 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के बड़े प्रयास को विफल करते हुए रविवार को एक कंटेनर वाहन से 426 किलोग्राम गांजा बरामद किया। तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए कंटेनर में विशेष रूप से गुप्त तहखाना बना रखा था। पुलिस ने कटर मशीन से गुप्त बॉक्स को कटवाकर उसमें छिपाकर रखे गए गांजे के 426 पैकेट बरामद किए। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मौके से फरार मिला। बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना मिली थी कि गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर ओवरब्रिज के समीप सड़क किनारे खड़े कंटेनर में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया है। यह भी पढ़ें- झारखंड में 2 करोड़ का गांजा पकड़ा गया, ट्रक के गुप्त तहखाने में छिपाई थी 426 किलो की खेप सूचना पर एसपी के निर्देशानुसार एसडीपीओ दिल्लू लोह...