Garhwa News: ओवरडोज दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास
गढ़वा, नवम्बर 3 -- Garhwa News: गढ़वा। चिनिया थाना क्षेत्र के रानीचेरी गांव निवासी वसीम की पत्नी रूबी खातून ने ओवरडोज दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद रूबी खातून ने ओवरडोज दवा खा ली। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.