Garhwa News: एसपी के निर्देश पर धुरकी में एंटी क्राइम चेकिंग, वाहनों की जांच
गढ़वा, अक्टूबर 5 -- Garhwa News: धुरकी, प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर धुरकी थाना पुलिस ने रविवार शाम थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी जनार्दन राउत के नेतृत्व में एसआई सुभाष कुमार अकेला समेत पुलिस जवानों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने वाहनों के आवश्यक कागजात, हेलमेट समेत सुरक्षा मानकों की पड़ताल की। दोपहिया चालकों को हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने तथा चारपहिया चालकों को सीट बेल्ट लगाने की हिदायत दी गई। पुलिस ने तेज गति से वाहन चलाने, नशे की हालत में ड्राइविंग करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। थाना प्रभारी ने कहा कि सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.