Garhwa News: एसडीपीओ ने सपरिवार मां चतुर्भुजी का किया दर्शन पूजन
गढ़वा, जुलाई 19 -- Garhwa News: केतार, प्रतिनिधि। केतार स्थित ऐतिहासिक मां चतुर्भुजी मंदिर में शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सत्येंद्र नारायण सिंह ने सपरिवार पहुंचकर विधि-विधान से मां की पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। पूजा के बाद उन्होंने कहा कि मां चतुर्भुजी का दरबार आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां दर्शन और पूजा करने से मन को आत्मिक शांति मिलती है तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने मंदिर की धार्मिक एवं पौराणिक महत्ता की भी सराहना करते हुए कहा कि यह स्थल श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केंद्र है। उन्होंने मंदिर के उत्तरोत्तर विकास की कामना किया। पूजा-अर्चना के उपरांत मंदिर विकास समिति की ओर से एसडीपीओ को मां की चुनरी ओढ़ाकर तथा स्मृति स्वरूप मां च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.