Garhwa News: एसआरआई के कार्यों में लापरवाही को लेकर बीएलओ सहित अन्य को शोकॉज
गढ़वा, जुलाई 22 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बुधवार को जिलांतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव पाठशाला सह बीएलओ एवं बीएलए-टू की तीसरी बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीएलओ , बीएलए-2, स्वयंसेवक व स्थानीय ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता की। उस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने 80-गढ़वा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कल्याणपुर में अवस्थित मतदान केंद्र संख्या 207, 208, 209 और 210 का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर आयोजित चुनाव पाठशाला सह बीएलओ-बीएलए टू की तीसरी बैठक की प्रगति, मतदाता सत्यापन कार्य तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन का जायजा लिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.