गढ़वा, सितम्बर 16 -- Garhwa News: मझिआंव। एसआईआर का नोटिस मिलने के बाद बुधवार को प्रखंड मुख्यालय सभागार में बड़ी संख्या में मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मतदाता पुनरीक्षण के दौरान जिन मतदाताओं के नाम या अन्य विवरण में त्रुटियां रह गई थीं, उन्होंने सुधार के लिए आवेदन जमा किया। मतदाताओं ने बताया कि सूची में नाम की अशुद्धि, पिता के नाम के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति का नाम दर्ज होने, जन्मतिथि, गांव और पते सहित अन्य विवरणों में गड़बड़ी है। इन त्रुटियों के सुधार के लिए बीएलओ के माध्यम से आवेदन दिया गया। उसके बाद प्रखंड कर्मियों और पदाधिकारियों ने एसआईआर पोर्टल पर सुधार संबंधी आवेदन जमा किए। मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी परमानंद प्रसाद, पंचायत सचिव अविनाश कुमार, ऑपरेटर, प्रखंड कर्मी, बीएलओ सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...