Garhwa News: एसआईआर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ और सुपरवाइजर सम्मानित
गढ़वा, जुलाई 20 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने वाले कांडी प्रखंड के दो बीएलओ और एक सुपरवाइजर को सोमवार को प्रखंड कार्यालय में सम्मानित किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने तीनों कर्मियों को अंग वस्त्र व उपहार देकर समान्नित करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। सम्मानित होने वालों में घोड़दाग गांव स्थित बूथ संख्या 68 की बीएलओ सविता देवी ने 1,028 मतदाताओं का एसआईआर कार्य 100 प्रतिशत पूरा किया। वहीं मझिगांवा बूथ संख्या 177 की बीएलओ संगीता देवी ने 744 मतदाताओं का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य पूरी सफलता के साथ संपन्न किया। उनके साथ अभियान की प्रभावी निगरानी करने वाले सुपरवाइजर मुकेश त्रिपाठी को भी सम्मानित किया गया।बीडीओ ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.