Garhwa News: एसआईआर को लेकर चलाया जागरूकता अभियान
गढ़वा, नवम्बर 17 -- Garhwa News: रंका। झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर समाजसेवी अमरेंद्र कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों के क्षेत्रों में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों को मतदाता सूची में त्रुटियों, नोटिस, नो मैपिंग और आवश्यक दस्तावेजों की कमी से जुड़ी जानकारी दी। अभियान के तहत अमरेंद्र ने विभिन्न बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर पात्र मतदाताओं को सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें। साथ ही मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित रह गए लोगों को भी आगे आने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: एसआईआर में नाम जुड़वाने का एक और मौका उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.