गढ़वा, सितम्बर 4 -- Garhwa News: रंका, प्रतिनिधि। एसडीओ मोहम्मद परवेज ने एसआईआर को लेकर फॉर्म-7 के संबंध में अफवाह नहीं फैलाने की अपील की। उक्त संबंध में उन्होंने शुक्रवार को थाना कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि प्रखंड में चल रहे एसआईआर कार्य के दौरान फॉर्म-7 को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल फॉर्म-7 से संबंधित कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। वर्तमान में जिन लोगों की उम्र 18 वर्ष हो चुकी है, उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने के अलावा जिनका नाम दूसरे वार्ड में चला गया है, उसे उनके संबंधित बूथ पर लाने का कार्य किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Godda News: एसआईआर में भाजपा को बदनाम करने का सत्ताधारी दल द्वारा किया जा रहा प्रयास:संजीव मिश्रा बैठक में बीडीओ शुभम बेला टो...