Garhwa News: एसआईआर के काम में राशि मांगने पर करें शिकायत
गढ़वा, जुलाई 12 -- Garhwa News: मझिआंव। बरडीहा बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर एसआईआर से संबंधित जरूरी जानकारी दी। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के कौवाखोह गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक कर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसआईआर फॉर्म भरने का कार्य प्रगति पर है। यह कार्य पूर्णतः नि:शुल्क है। उसके लिए किसी भी स्तर पर किसी भी व्यक्ति या बीएलओ को कोई राशि देने की आवश्यकता नहीं है। अगर राशि की मांग किसी भी व्यक्ति के द्वारा की जाती है तो उसकी सूचना तुरंत प्रखंड कार्यालय को दें। मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.