गढ़वा, अक्टूबर 8 -- मतदाता सूची की विसंगतियों का समाधान Garhwa News: केतार, प्रतिनिधि। एसआईआर के तहत मतदाता सूची में आई विसंगतियों को दूर करने की कवायद तेज कर दी गई है। गुरुवार को परती कुशवानी पंचायत सचिवालय में हेल्प डेस्क शिविर लगाकर करीब 200 मतदाताओं को सहायता दी गई। सुपरवाइजर आदित्य कुमार ने बताया कि बूथ संख्या 52 से 62 तक कुल 1347 विसंगतियां सामने आई थीं। उनमें 295 मतदाता ऐसे थे, जिनका वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान नहीं हो पाया था। ऐसे मतदाताओं को चिन्हित कर नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद दो बार जनसुनवाई आयोजित की गई, लेकिन करीब 200 मतदाता अब भी प्रक्रिया पूरी नहीं करा सके हैं। इन्हीं मतदाताओं की सुविधा के लिए गुरुवार को हेल्प डेस्क लगाया गया। इसके बावजूद अगर कोई मतदाता प्रक्रिया पूरी कराने से वंचित रह जाता है तो 10 अक्टूबर को प...