Garhwa News: एसआईआर अभियान में तेजी, गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य प्रगति पर
गढ़वा, जुलाई 23 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत गढ़वा जिले में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन, पारदर्शी व त्रुटिरहित बनाने का कार्य तेजी से जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा अभियान की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा में सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। अभियान के तहत जिले में गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत वितरण पूरा किया जा चुका है। अब तक 7,15,343 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 7,14,950 प्रपत्रों का बीएलओ द्वारा सत्यापन तथा 393 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन पूरा किया जा चुका है। जिलांतर्गत 80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 4,26,661 है। उनमें शत प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.