गढ़वा, अक्टूबर 30 -- Garhwa News: मझिआंव, प्रतिनिधि। बरडीहा स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में शुक्रवार को मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना के तहत प्रखंड स्तरीय स्टेयरिंग-सह-मॉनीटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता बीडीओ सह कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने की। बैठक में विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में कमेटी के सभी सदस्यों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण कार्य में सुविधा और सदस्यों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही पहचान पत्र निर्गत करने की व्यवस्था करने की बात कही गई।

भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता पर जोर बीडीओ ने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं करने का निर्देश दिया। उन्होंने भोजन तैयार करने म...