Garhwa News: एनीकट पार करने के दौरान युवक तेज धार में बहा
गढ़वा, अगस्त 23 -- Garhwa News: गोदरमाना, प्रतिनिधि। झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा से बहने वाली कनहर नदी पर बना एनीकट पार करने के दौरान एक युवक बह गया। घटना रविवार की सुबह नौ बजे की है। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती रामानुजगंज क्षेत्र की यह घटना है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं। एनीकट के ऊपर से पानी बह रहा था। उसी दौरान झारखंड के गोदरमाना की ओर से छत्तीसगढ़ की रामनुजगंज की ओर जा रहा युवक एनीकट को पार करने का प्रयास करने लगा। उसी दौरान तेज बहाव के कारण वह बीचोंबीच फंस गया। आलम यह था कि वह न तो आगे बढ़ पा रहा था और न ही वापस लौट पा रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे फंसा देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। काफी देर तक वह एनीकट के बीच में फंसा रहा। उसी बीच अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर तेज पानी के बहाव में बहने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.