Garhwa News: एनएच 39 पर अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा, मौत
गढ़वा, अगस्त 21 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर गढ़वा थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 47 वर्षीया रीता देवी की मौत हो गई। मृतका खजूरी गांव निवासी रघुनाथ पासवान की पत्नी थी। जानकारी के अनुसार, रीता शुक्रवार सुबह अपने घर से राष्ट्रीय राजमार्ग 39 की ओर गई थी। उसी दौरान सड़क पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। वाहन की टक्कर से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलने पर स्वजन आनन-फानन में रीता देवी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: अज्ञात वाहन के धक्के से महिला की मौत वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलने पर गढ़वा थाना पुलिस सदर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.