Garhwa News: एनएच-343 पर ट्रक और पिकअप में टक्कर, चालक गंभीर
गढ़वा, अक्टूबर 13 -- Garhwa News: गोदरमाना। गोदरमाना स्थित पेट्रोल पंप के समीप एनएच-343 पर तीखे मोड़ पर ट्रक और पिकअप वैन के बीच टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक मक्का लेकर गोदरमाना की ओर से गढ़वा जा रहा था। उसी दौरान गिरिनाथ सिंह के पेट्रोल पंप के समीप तीखे मोड़ पर उसकी पिकअप वैन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रक के अगले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.