Garhwa News: एक ही रात में 15 बकरा-बकरी चोरी, वृद्ध महिला ने थाने में की शिकायत
गढ़वा, अक्टूबर 4 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र के शिवरी गांव में चोरों ने एक वृद्ध महिला के घर से एक साथ 12 बकरी और तीन बकरे की चोरी कर ली। घटना के बाद रविवार को पीड़िता 62 वर्षीया संतोषी देवी ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना को दिए आवेदन में संतोषी ने बताया कि 30 सितंबर की शाम करीब छह बजे उन्होंने अपनी 12 बकरियों और तीन बकरों को घर की कोठरी में बंद कर टाटी लगा दी थी। रात करीब नौ से दस बजे के बीच परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए। उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर की सुबह करीब चार बजे जब वह बकरा-बकरी देखने के लिए कोठरी के पास पहुंचीं तो टाटी खुली हुई थी। अंदर जाकर देखा तो सभी 15 बकरा-बकरी गायब थे। उसके बाद परिवार के सदस्यों ने आसपास के इलाकों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.