Garhwa News: एक ओर पिता की उठी अर्थी, दूसरी ओर घर में पुत्र का हुआ जन्म
गढ़वा, जुलाई 28 -- Garhwa News: केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड के मुकुंदपुर गांव में सोमवार रात घटी एक मार्मिक घटना ने पूरे इलाके को भावुक कर दिया। एक ओर पति की चिता जल रही थी, तो दूसरी ओर उसकी पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया। जीवन और मृत्यु के इस अनोखे संयोग की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। जानकारी के अनुसार मुकुंदपुर निवासी 30 वर्षीय भीम गुप्ता सोमवार की रात भोजन करने के बाद शौच के लिए घर से निकला था। लौटने के दौरान घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ गया। उससे वह सड़क किनारे अचेत होकर गिर पड़ा। रात के अंधेरे में बारिश के बीच करीब तीन से चार घंटे तक वह वहीं बेसुध पड़ा रहा। रात करीब दो बजे खेत का पटवन के लिए मोटर चलाने जा रहे ग्रामीणों की नजर भीम पर पड़ी। ग्रामीण उसे तत्काल घर लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.