Garhwa News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान में हुई वाहनों की जांच
गढ़वा, अक्टूबर 27 -- Garhwa News: चिनिया। चिनिया थाना चौक पर पुलिस ने वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने वाहनों की डिक्की, बैग सहित अन्य सामानों की तलाशी ली। वहीं, बाइक सवारों के हेलमेट की भी जांच की गई। थाना प्रभारी शेखर कुमार सिंह ने बताया कि अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया। पुलिस की जांच देखकर कई बाइक सवार इधर-उधर जाते नजर आए। अभियान में सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार, ओम प्रकाश कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.