गढ़वा, सितम्बर 2 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि।गढ़वा थाना क्षेत्र के जोबरइया स्थित हरिओम नगर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जहां 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला राघो कुंवर (पति स्वर्गीय शिवपूजन बिन्द) उफनाती सरस्वतिया नदी के तेज बहाव में बह गईं। घटना के बाद से ही क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार सुबह परिजनों को अचानक बुजुर्ग महिला के सरस्वतिया नदी में बहने की जानकारी मिली। परिजनों के अनुसार, वृद्धा की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी। अनहोनी की आशंका के बीच परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल खोजबीन शुरू की।सुबह से ही परिजन हरिओम नगर से लेकर सरस्वतिया और दानरो नदी के संगम तट तक नदी के किनारे-किनारे बुजुर्ग महिला की तलाश में खाक छान र...