गढ़वा, अगस्त 10 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा के नाम और पहचान का उपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाए जाने का मामला सामने आया है। उक्त फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से कुछ पदाधिकारियों और आम नागरिकों को व्हाट्सएप संदेश भेजे जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन ने सभी पदाधिकारियों और आम लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध व्हाट्सएप अथवा फेसबुक संदेश पर विश्वास न करें और न ही उसके माध्यम से मांगी गई किसी भी व्यक्तिगत अथवा आर्थिक जानकारी को साझा करें। किसी भी संदिग्ध संदेश, प्रोफाइल अथवा अनुरोध की सत्यता की पुष्टि संबंधित कार्यालय से अवश्य कर लें। यह भी पढ़ें- EPFO की चेतावनी! फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत करें ये 6 जरूरी काम.वरना पछताएंगे विशेष रूप से किसी भी प्रकार के आर्थिक ले...